Home CITY NEWS सब पूछो लेकिन मौत के आंकड़े नहीं – एडीएम

सब पूछो लेकिन मौत के आंकड़े नहीं – एडीएम

“हमें क्या पता था, हम अपने मासूमों को ही ज़हर दे रहे हैं…” – पीड़ित मां

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। “सब पूछो लेकिन मौत के आंकड़े नहीं” — यह शब्द किसी सामान्य व्यक्ति के नहीं, बल्कि जिले के एडीएम के हैं। आज जब पत्रकारों ने परासिया क्षेत्र में मासूम बच्चों की मौत के संबंध में एडीएम से सवाल किए, तो उन्होंने हाथ जोड़कर मीडिया कर्मियों से यही कहा – “आप सब पूछ लीजिए, लेकिन मौत के आंकड़े नहीं।”

अब सवाल उठता है — आख़िर प्रशासन मौत के आंकड़े छुपाने की कोशिश क्यों कर रहा है?
यह वही सवाल है जो पहले भी उठा था और आज फिर ज़िंदा हो गया है।

इधर, कोयलांचल क्षेत्र की एक मां अफसाना ने रोते हुए कहा,
“हमें क्या पता था कि हम अपने बच्चों को ही ज़हर दे रहे हैं…”
अफसाना के आंसुओं में उस दर्द की झलक थी, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

जानकारी के अनुसार, परासिया एवं आसपास के क्षेत्रों में जहरीले कोल्ड सिरप ने अब तक 23 से अधिक मासूमों की जान ले ली है, जबकि कुछ बच्चे अब भी अस्पतालों में जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाज़ार में खुलेआम बिके इस कोल्ड सिरप ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। प्रशासनिक अधिकारी केवल व्यवस्थाएं सुधारने के दावे कर रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि हालात अभी भी नियंत्रण में नहीं हैं।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567