Home CITY NEWS बीईओ प्रकाश कालंबे ने मनमर्जी से रखे सैकड़ों अतिथि शिक्षक!जनजाति कार्य विभाग...

बीईओ प्रकाश कालंबे ने मनमर्जी से रखे सैकड़ों अतिथि शिक्षक!जनजाति कार्य विभाग के बीईओ का नया कारनामा, वायरल ऑडियो ने खोली पोल

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। जनजाति कार्य विभाग के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) प्रकाश कलंबे एक बार फिर विवादों में हैं। विभाग में उनके कारनामे आए दिन चर्चा में रहते हैं। ताजा मामला अंग्रेजी बालक आश्रम हर्रई का है, जहां आवश्यकता से अधिक अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति का मामला सामने आया है।

सूत्रों के अनुसार, बीईओ ने अपने अधीनस्थों पर दबाव बनाकर सैकड़ों अतिथि शिक्षकों को मनमर्जी से रखवाया। जब विरोध हुआ, तो उन्होंने संबंधित अधीक्षक कैलाश सूर्यवंशी को पद से हटा दिया। इस कार्रवाई के खिलाफ अधीक्षक ने हाईकोर्ट की शरण ली, जहां से उन्हें राहत मिलते हुए पुनः पदस्थापना के आदेश जारी किए गए।

इस पूरे प्रकरण के बीच एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसने बीईओ की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बावजूद इसके, विभागीय स्तर पर बीईओ पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से सहायक आयुक्त पर भी सवाल उठ रहे हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि उच्च अधिकारियों की मेहरबानी के कारण ही बीईओ पर अब तक कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हो सकी है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567