Home FOREST आखिर पश्चिमी वन मंडल के ‘नटवरलाल’ पर गिरी गाज!

आखिर पश्चिमी वन मंडल के ‘नटवरलाल’ पर गिरी गाज!

प्रधान घोघरी बीट के वनरक्षक शाहिद खान निलंबित, लाखों के फर्जी लेनदेन का खुलासा

       (लगी क्या खबर का असर)

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। पश्चिमी वन मंडल के प्रधान घोघरी बीट में पदस्थ वनरक्षक शाहिद खान की करतूतों का पर्दाफाश हो गया है। सरकारी राशि में हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। भोपाल स्थित कोष विभाग ने रिकॉर्ड की जांच के दौरान बड़ी अनियमितता पकड़ी थी। जांच के बाद विभागीय टीम ने लाखों रुपए के फर्जी लेनदेन की पुष्टि की।
इसी आधार पर सोमवार को पश्चिमी वन मंडल के डीएफओ ने वनरक्षक शाहिद खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।

वनरक्षक ने अपने रिश्तेदारों के खाते में डालें पैसे –
पश्चिमी वन मंडल के प्रधान घोघरी में पदस्थ वनरक्षक शाहिद खान के द्वारा पूर्व में ट्रेजरी का काम देखा जाता था। जिनके द्वारा कार्य के दौरान सरकारी राशि अपने रिश्तेदारों और परिचित कर्मचारियों, अधिकारियों के खाते में चुपके से ट्रांसफर कर दी गई। इस बड़ी गड़बड़ी का खुलासा भोपाल के कोष विभाग द्वारा किया गया। इसके बाद वन मंडल कार्यालय में सघन जांच शुरू हुई और सारे दस्तावेज खंगाले गए, जहां लाखों रुपए का गबन होना पाया गया।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567