Home FOREST देलाखारी रेंज के कोसमी बीट में सैकड़ों सागौन के पेड़ काटे गए!

देलाखारी रेंज के कोसमी बीट में सैकड़ों सागौन के पेड़ काटे गए!

पश्चिम वन मंडल का एक ओर मामला, देलाखारी रेंज में हो रहा अतिक्रमण, कट रहे सागौन के पेड़

वन विभाग के अधिकारी मामले को दबाने में जुटे, अतिक्रमणकारियों ने जमा लिया कब्जा

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। पश्चिमी वन मंडल में हुए वित्तीय घोटाले का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब जंगलों की लूट का एक और सनसनीखेज मामला सामने आ गया है। छिंदवाड़ा वन वृत्त के अंतर्गत आने वाली देलाखारी रेंज की कोसमी बीट में अज्ञात आरोपियों ने सैकड़ों सागौन के पेड़ों की कटाई कर डाली।

सूत्रों के अनुसार, जंगल के एक बड़े हिस्से में पेड़ों की अवैध कटाई की गई। इसकी भनक मैदानी अमले को कई दिन बाद लगी, लेकिन तब तक आरोपी न केवल कीमती लकड़ी निकाल ले गए, बल्कि कटाई वाले क्षेत्र में अतिक्रमण भी जमा लिया।

इस पूरे घटनाक्रम में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही साफ झलकती है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि कुछ अधिकारी मामले को रफा-दफा करने की कोशिश में जुटे हैं, ताकि जिम्मेदारी तय न हो सके।

स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कटाई और अतिक्रमण का खेल चल रहा है, मगर विभागीय मिलीभगत के चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।

इनका कहना है।
कोसमी बीट में अतिक्रमण किए जाने के दौरान दो लोगों ने सागौन के पेड़ काटे हैं। जिनके खिलाफ अतिक्रमण की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही आरोपियों का भी पता कर लिया गया है।
दीपक चौधरी, रेंजर, देलाखारी, छिंदवाड़ा

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567