Home CITY NEWS ऐतिहासिक किले में नए साल का भव्य स्वागत

ऐतिहासिक किले में नए साल का भव्य स्वागत

31 दिसंबर से देवगढ़ महोत्सव

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। छिंदवाड़ा जिले के पर्यटन ग्राम देवगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देने के उद्देश्य से देवगढ़ महोत्सव का आयोजन 31 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने बताया कि मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और जिला प्रशासन की संयुक्त पहल से आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव में ऐतिहासिक देवगढ़ किले का परिसर पर्यटकों के उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहेगा।
महोत्सव में ग्रामीण खेलों जैसे पतंग उड़ाना, गिल्ली-डंडा, पिट्टू, कंचे, रस्सीकूद के साथ बैलगाड़ी सफर, होम-स्टे विजिट और संतरे के बागानों में चाय जैसे अनूठे अनुभव पर्यटकों को मिलेंगे। साथ ही पारंपरिक व्यंजन, जैविक उत्पाद, स्थानीय सब्जियां तथा बांस व मिट्टी से बनी वस्तुओं के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
पर्यटक देवगढ़ के ऐतिहासिक किले, प्राचीन बावड़ियों और लिलाही वॉटरफॉल का भ्रमण कर प्राकृतिक व सांस्कृतिक विरासत से रूबरू हो सकेंगे। जिला प्रशासन, मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से आयोजित यह महोत्सव नए साल के जश्न को ग्रामीण संस्कृति से जोड़ते हुए देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करेगा।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567