पौधे लगाकर भूल गए वन विभाग के अधिकारी, गर्मी में सूखती जिंदगी पर नहीं कोई नजर
छिंदवाड़ा (लगी क्या)। छिंदवाड़ा में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सालों से हरियाली और पर्यावरण के नाम पर ढोंग करते चले आ रहे हैं। जहां पूर्व वन मंडल के वन अधिकारी और कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। कार्यालय के ठीक सामने दिखावे के लिए पौधे तो लगा दिए गए, लेकिन अब उनकी देखरेख की जिम्मेदारी से अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह से मुंह मोड़ते नजर आ रहे हैं।
गर्मी के इस मौसम में जहां पौधों को नियमित पानी की सख्त जरूरत होती है, वहीं विभाग के जिम्मेदार लोग पूरी तरह बेपरवाह बने हुए हैं। हालत यह है कि जिन पौधों को हरियाली के नाम पर लगाया गया था, वे अब सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं।
हैरानी की बात यह है कि रोजाना अधिकारी और कर्मचारी इन्हीं पौधों के सामने से गुजरते हैं, उनकी नजर भी इन पर पड़ती है, लेकिन इसके बावजूद कोई रुचि या जिम्मेदारी निभाने की कोशिश नहीं की जा रही।
यह पूरा मामला यह सवाल खड़ा करता है कि क्या वन विभाग का काम सिर्फ फोटो खिंचवाने और दिखावे तक ही सीमित रह गया है ? अगर अपने ही कार्यालय के सामने लगे पौधों की देखभाल नहीं हो पा रही, तो फिर जंगल और पर्यावरण की सुरक्षा की जिम्मेदारी कैसे निभाई जा रही होगी ?
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इन पौधों की देखभाल नहीं की गई, तो यह हरियाली अभियान सिर्फ कागजों में ही जिंदा रह जाएगा और जमीन पर केवल सूखे पौधे ही नजर आएंगे।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





