2 लाख की सेटिंग में फंसे निगम के साहब, खुद ही बन गए शिकार
कार्रवाई से बचाने का झांसा देकर लगाया चूना, शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म
छिंदवाड़ा (लगी क्या) – नगर निगम के एक साहब इन दिनों एक अजीब विवाद में घिर गए हैं। लोकायुक्त और EOW की कार्रवाई के डर ने ऐसा माहौल बनाया कि “सेटिंग” के नाम पर 2 लाख रुपये का खेल हो गया। बताया जा रहा है कि शहर के एक वरिष्ठ ने निगम के साहब को कार्रवाई का डर दिखाकर मामला संभालने का भरोसा दिलाया और मोटी रकम ऐंठ ली।
सूत्रों के मुताबिक, “ऊपर तक पहुंच” और “सब सेट कर देने” का दावा करने वाले इस शख्स ने साहब को पूरी तरह भरोसे में ले लिया। लेकिन जैसे ही असलियत सामने आई, साहब खुद को ठगा हुआ महसूस करने लगे।
अब इस पूरे मामले की चर्चा शहर भर में जोरों पर है। सवाल ये उठ रहा है कि आखिर कार्रवाई का डर इतना बड़ा था या फिर सिस्टम में भरोसा इतना कमजोर हो गया है कि अधिकारी भी ‘सेटिंग’ के जाल में फंसने लगे हैं।
यह मामला सिर्फ ठगी का नहीं, बल्कि सिस्टम पर एक बड़ा सवाल खड़े करने वाला बन चुका है।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





