Home CITY NEWS “बच्चों के नाम पर डर का कारोबार !

“बच्चों के नाम पर डर का कारोबार !

‘सीरियस’ कहकर भर्ती, फिर हजारों की वसूली!”

छिंदवाड़ा (लगी क्या)।  शहर में इन दिनों नागपुर रोड स्थित एक कथित चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर सुर्खियों में हैं, जिन पर अभिभावकों को डराकर बच्चों को भर्ती करने और फिर मोटा बिल थमाने के आरोप लग रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, जो भी अभिभावक अपने बच्चों का इलाज कराने इस डॉक्टर के पास पहुंचते हैं, उन्हें बच्चे की हालत “बेहद गंभीर” बताकर तुरंत एडमिट करने की सलाह दी जाती है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर इस तरह का माहौल बना देते हैं कि डर के कारण वे भर्ती कराने को मजबूर हो जाते हैं।
एक दिन की भर्ती के नाम पर फिर हजारों रुपए का बिल थमा दिया जाता है, जिससे आम परिवार आर्थिक दबाव में आ जाते हैं। खास बात यह भी सामने आ रही है कि संबंधित डॉक्टर चिकित्सालय में पदस्थ होने के बावजूद वहां से मरीजों को अपने निजी क्लीनिक पर बुलाकर इलाज कर रहे हैं।
इस पूरे मामले को लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह इलाज है या फिर डर के सहारे चल रहा कोई खेल? अब देखने वाली बात होगी कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में कोई कार्रवाई करता है या नहीं।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567