पीएम आवास योजना का लिया लाभ, मकान नहीं गोदाम बनाया
नोटिस की औपचारिकता तक सिमटा निगम
छिंदवाड़ा -(लगी क्या …) नगर पालिक निगम के अधिकारी और कर्मचारियों की मिली भगत से शहर भर में फर्जीवाडे की खबरें सामने आ रही है। ऐसे ही एक मामला हाल ही में सामने आया है, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ एक ही परिवार के चार लोग नरेंद्र गोपाल दास ,रुक्मणि गोपालदास , वैजयंती गोपालदास , योगेंद्र गोपालदास ने लिया और मकान बनाने की बजाय गोदाम बना लिए। यह सब खेल मैदानी अमले की मिली भगत से खेला गया। इस मामले में जानकारी की माने तो पीएम आवास को लेकर जब हड़ताल की गई तो यह मामला हो उजागर हो गया। इसके बाद हमेशा की तरह औपचारिकता निभाते हुए निगम के अधिकारियों ने नोटिस देकर विभागीय खाना पूर्ति भी पूरी कर ली।
नगर पालिका निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के कारनामे हमेशा किसी न किसी बात को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। ऐसे ही एक मामले में निगम के अधिकारियों के इशारे पर मैदानी अमले ने पीएम आवास योजना का लाभ एक ही परिवार के चार लोगों को दे दिया। इतना ही नहीं इन चारों के द्वारा अलग-अलग आवेदन किए जाने के बाद एक एक लाख रुपए की राशि का आहरण कर लिया गया। इस राशि का उपयोग मकान बनाए जाने में ना करते हुए गोदाम बना लिया गया। इस बात की जानकारी मैदानी हमले को होने के बाद भी उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब पीएम आवास योजना के अन्य मामलों की जांच की गई तो या फर्जीवाड़ा सामने आया। इसके बाद हमेशा की तरह निगम के अधिकारियों ने चारों को नोटिस देकर राशि जमा करने के लिए कहा जबकि विभागीय नियमों की माने तो चारों के खिलाफ फर्जी वाले को लेकर अपराध कायम होना चाहिए। लेकिन चढ़ने के चलते सभी को नोटिस देकर औपचारिकता निभा दी गई।
आखिर कर्मचारियों पर मेहरबानी क्यों
नगर पालिक निगम के अधिकारी हमेशा ही अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर खासे मेहरबान रहते हैं। ऐसे ही एक मामले में कर्मचारियो की मिली भगत से सारा फर्जीवाडा चला आ रहा है। लेकिन इसके बाद भी कर्मचारियों पर कार्रवाई न करते हुए उन्हें हमेशा ही बक्सा भी जा रहा है। जिस कारण निगम के कर्मचारियों के हौसले बुलंद है।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर





