Home Uncategorized अनजान व्यक्ति ने खुद को पार्षद बताकर जिला अस्पताल के लेबर रूम...

अनजान व्यक्ति ने खुद को पार्षद बताकर जिला अस्पताल के लेबर रूम में किया हंगामा

जिला अस्पताल के गायनिक वार्ड के नहीं सुधर रहे हालात –

छिंदवाड़ा -जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए हर साल करोड़ों रुपए की राशि पानी की तरह बहा दिया जाता है। लेकिन इसके बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया। जिसमें अनजान व्यक्ति ने खुद को पार्षद बताया और एक महिला को इलाज न मिलने पर जिला अस्पताल के ही लेबर रूम में घुसकर जमकर हंगामा किया। दरअसल गर्भवती महिला के पेट में बच्चे की मौत हो जाने के बाद भी तीन दिनों तक इलाज न मिलने का आरोप अनजान व्यक्ति द्वारा लगाया गया।
जिला अस्पताल का गायनिक वार्ड हमेशा किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। इन दिनों भी ऐसा ही एक मामला वायरल हुए वीडियो के माध्यम से प्रकाश में आया। जिसमें जुन्नारदेव के रामपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गर्भवती महिला को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। जहां जांच के दौरान पाया गया कि महिला के पेट में ही बच्चे की मौत हो गई है। मौत के बाद भी जब लगातार तीन दिनों तक महिला का इलाज शुरू नही हुआ तो एक अनजान व्यक्ति ने जिला अस्पताल के गायनिक वार्ड के लेबर रूम में जाकर जमकर हंगामा किया। हंगामा के दौरान अनजान व्यक्ति द्वारा महिला स्टाफ के साथ बदतमीजी की गई। लापरवाही से महिला को कुछ होने पर आंदोलन की तक धमकी दी गई। इस मामले में गायनिक वार्ड से जुड़े सूत्रों की माने तो किसी भी पुरुष का लेबर रूम में घुसना सख्त मना है। लेकिन इसके बाद भी अनजान व्यक्ति ने अपने कुछ साथियों के साथ लेवल रूम में घुसकर जमकर उत्पात मचाया।

नहीं सुधर रहे गायनिक वार्ड के हालात –
जिला अस्पताल के गायनिक वार्ड के हालात सुधरने के नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन गर्भवती महिला के भर्ती होने और उन्हें इलाज न मिलने को लेकर परिजनों द्वारा हंगामा किया जाता रहा है। इसके बाद भी जिला अस्पताल के अधिकारी कुंभ करनी नींद में सोए हुए हैं। जिला अस्पताल के मरीजों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए अधिकारी द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है।

खुद को बताया पार्षद !
गायनिक वार्ड में घुसकर महिला स्टाफ से बातचीत करने के दौरान संबंधित अनजान व्यक्ति का अपके साथियों ने वीडियो बनाया और उसे वायरल भी कर दिया। वायरल किए गए वीडियो में अनजान व्यक्ति ने खुद को पार्षद बताया और महिला स्टाफ की करतूत को लेकर आंदोलन की चेतावनी तक दे डाली।

नहीं हो पाई पार्षद होने की पुष्टि –
इस मामले में जब लगी क्या… द्वारा पार्षद के बारे में जानकारी का पता किया गया। तो अनजान व्यक्ति न तो छिंदवाड़ा नगर निगम में पार्षद है और न ही दमुआ एवं जुन्नारदेव में पार्षद होने की पुष्टि हो पाई है। अब देखना यह है कि यह अनजान व्यक्ति के खिलाफ पुलिस और विभाग के अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।

नोट – लगी क्या… सुरक्षित है वीडियो

जरा हट के…
रिपोर्ट –
प्रवीण काटकर
9424300567