सरकारी आवास की भी सुविधा, विभाग में बना है चर्चा का विषय
छिंदवाड़ा – जनजाति कार्य विभाग हमेशा ही किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियां बटोरता चला आ रहा है। ऐसा ही एक मामला जिसमें विभाग के साहब की एक अधीक्षक पर खासी मेहरबानी बनी हुई है। जहां साहब के चहेते होने के चलते अधीक्षक को कन्या शिक्षा परिसर के दो छात्रावासों का प्रभार दिया गया है। इतना ही नहीं अधीक्षक को सरकारी आवास भी उपलब्ध करा दिया गया है। विभाग में जिसको लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। वही दूसरे अधीक्षकों का हक मारा जा रहा है।
जनजाति कार्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की कार्य प्रणाली हमेशा ही विवादों में घिरी रहती है। हाल ही में कन्या शिक्षा परिसर के एक स्कूल के शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ अश्लील हरकत की गई। ऐसे एक नहीं कई अनेक मामले जो आए दिन प्रकाश में आते रहते हैं। लेकिन इसके बाद भी साहब इन कर्मचारी पर अपनी खासी मेहरबानी बनाए रखते चले आ रहे हैं। इसके साथ ही हद तो तब हो गई, जब साहब ने एक महिला अधीक्षक को कन्या शिक्षा परिसर के दो छात्रावासों का प्रभार सौंप कर उन पर खासी मेहरबानी की है। आखिर साहब की यह मेहरबानी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। साहब की इस खास मेहरबानी के कारण कुछ अधीक्षकों का हक मारा जा रहा है। जिसको लेकर अब अधीक्षकों ने विभाग प्रमुख से शिकायत करने का मन बना लिया है।
दर्जनों अधीक्षकों पर है साहब का हाथ –
जनजाति कार्य विभाग में साहब की कार्य प्रणाली हमेशा ही चर्चा का विषय बनी रहती है। छात्रावास में बच्चों को दिए जाने वाले खाने की बात की जाए या फिर बच्चों की देखरेख या फिर छात्राओं के साथ होने वाले व्यवहार को लेकर हमेशा ही विभाग सुर्खियों में रहता है। इतना ही नहीं ऐसे दर्जनों अधीक्षक हैं, जिनके सिर पर सेवा के एवज में साहब का हाथ रखा हुआ है।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





