Home CITY NEWS अब सौसर के कॉलोनाइजर ने थुनिया उदना में काट दी अवैध कॉलोनी

अब सौसर के कॉलोनाइजर ने थुनिया उदना में काट दी अवैध कॉलोनी

ऑफिस में महिला कर्मी को तैनात कर बेचे जा रहे प्लाट

छिंदवाड़ा – अवैध कॉलोनी का मकान जल छिंदवाड़ा में तेजी से फैल रहा है प्रशासन के अधिकारी की साठ गांठ से चल रहा है या खेल तेजी से पनप रहा है। लेकिन इसके बाद भी अधिकारी अवैध कॉलोनी को लेकर सिर्फ औपचारिकता ही निभाते चले आ रहे हैं। हाल ही में गुरैया के समीप थूनिया उधना गांव में सौसर की कॉलोनाइजर में अवैध कॉलोनी काट दी। इतना ही नहीं कॉलोनाइजर द्वारा प्लाट बेचने के लिए एक ऑफिस बनाकर महिला कर्मचारी को तक तैनात कर दिया। ताकि उसे महिला कर्मचारी द्वारा संबंधित ग्राहकों को प्लाट दिखाया जा सके और उसकी कीमत से अवगत कराते हुए ग्राहकों को अपने झांसे में लिया जा सके। सौसर के कॉलोनाइजर द्वारा यह खेल बड़े शातिर तरीके से खेला जा रहा है। जहां कई तरह का प्रलोभन देकर ग्राहकों को प्लांट खरीदी के लिए उकसाया जा रहा है और उन्हें सारे नियमों को तक में रखकर उन प्लाटों को बेचने का काम भी किया जा रहा है।

शहनाई के पीछे का हो गया सौदा कैंसल

सौसर की कॉलोनाइजर ने शहनाई के पीछे भी एक एकड़ से ज्यादा खेत खरीदा थ। जिसमें रातों-रात ट्रैक्टर और डंपर के सहारे मिट्टी डाल कर खेत को प्लेन कर दिया था। खेत प्लान किया जाने के बाद बाकायदा प्लाटिंग भी कर दी गई थी। इस खबर को प्रमुखता से चलाया गया था। जिसके बाद सौसर के कॉलोनाइजर ने शहनाई के पीछे खरीदे गए खेत का सौदा कैंसिल कर दिया।

जरा हट के …

रिपोर्ट…

प्रवीण काटकर

9424300567