Home CITY NEWS रुद्र डेवलपर्स का शहर के आस पास अवैध कॉलोनी का फैला साम्राज्य

रुद्र डेवलपर्स का शहर के आस पास अवैध कॉलोनी का फैला साम्राज्य

राजस्व का मैदानी अमला मेहरबान, पटवारियो को मिल रही मोटी रकम और मनचाहा गिफ्ट !

छिंदवाड़ा -शहर एवं उसके आसपास अवैध कॉलोनाइज जमीन से लेकर आसमान तक का सफर राजस्व अमले की मेहरबानी से तय करते चले आ रहे हैं। शहर के आसपास की हर अवैध कॉलोनी में रूद्र डेवलपर्स की हिस्सेदारी होने से इनकार नहीं किया जा सकता। यह सब खेल राजस्व के मैदानी अमले और अफसर से कड़क सेटिंग से चला आ रहा है। हाल ही में इस कॉलोनाइजर सहित अन्य कॉलोनाइजरो द्वारा शहनाई लॉन के पीछे अवैध कालोनी काटी गई। इसी क्षेत्र में कई ऐसे कॉलोनाइजरों ने भी अपनी किस्मत को आजमाया है, जो आज करोड़ों रुपए के प्लाट बेच चुके हैं। इस पूरे मामले में राजस्व विभाग के मैदानी अमले की भूमिका बहुत ही शातिर अंदाज में सामने आई है। जहां राजस्व के मैदानी अमले को कॉलोनाइजर द्वारा मनचाहा गिफ्ट और मोटी रकम दी जाती है। इस रकम के एवज में बकायदा राजस्व का मैदानी अमला खेत की नपाई कर कॉलोनाइजर को सौप देते हैं। यह पूरा खेल राजस्व का मैदानी अमला और अधिकारियों के साठ गांठ से कॉलोनाइजर द्वारा खेला जा रहा है। आर डेवलपर्स ने शहर के चंदनगांव, गुरैया, थूनिया, इमली खेड़ा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सारे नियमों को ताक पर रखकर दर्जनों अवैध कालोनिया काटी है।
शहर के आसपास तेजी से फैल रही अवैध कॉलोनी को लेकर आधिकारिक स्तर पर जो ढील दी जा रही है। उसको लेकर अफसर की भूमिका पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन का रवैया अगर ऐसा ही रहा तो हर तरफ बेखौफ होकर भू माफिया अवैध कॉलोनी काटते चले आएंगे।

पटवारी को अवैध कॉलोनी की है पूरी जानकारी –
छिंदवाड़ा शहर तीन सर्किल में बटा हुआ है। जिसमें करीबन एक दर्जन से अधिक पटवारी कार्य करते चले आ रहे हैं। जब भू माफिया द्वारा जमीन की खरीदी की जाती है। तो पटवारी से सारी जानकारी लेने के बाद ही सौदा तय किया जाता है। इसके बाद स्वयं पटवारी जमीन की नपाई कर खरीददार को जमीन लेने के लिए हरी झंडी दे देते हैं। इसके एवज में कॉलोनाइजर पटवारियो को मनचाहा गिफ्ट या मोटी रकम देते है। क्षेत्र की हर वैध और अवैध कॉलोनी के बारे में जानकारी होने के बाद भी पटवारी अनजान बनने का नाटक करते है और आला अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं।

रसूखदारो पर मेहरबान प्रशासन और निगम –
शहर एवं उसके आसपास के क्षेत्र में अवैध कालोनियां कटती चली आ रही है। जिसको लेकर कलेक्टर के आदेश पर निगम ने कार्रवाई की और कुछ कॉलोनाइजरों पर एफआईआर भी दर्ज कराई। लेकिन एफ आई आर को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। जिसमें कुछ कॉलोनाइजरो ने बताया कि यह कार्रवाई कमजोर लोगों पर और मुंह देखकर की जा रही है। अब तक किसी भी रसूखदार कॉलोनाइजर पर मामला दर्ज नहीं किया गया है। जो कई सवालों को जन्म दे रहा है।

जरा हट के…

रिपोर्ट…

प्रवीण काटकर

9424300567