Home CITY NEWS खेत मालिक को बनाया पार्टनर और सवा एकड़ में काट दी कॉलोनी

खेत मालिक को बनाया पार्टनर और सवा एकड़ में काट दी कॉलोनी

शासन को चूना लगाने में लगे शातिर कॉलोनाइजर

छिंदवाड़ा – अवैध कॉलोनाइजर लगातार अपने मंसूबों पर कामयाब होते चले आ रहे हैं। इनके मंसूबों पर खुद प्रशासन के कर्मचारी भी सहयोगी के रूप में लगातार काम कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारियों के साथ मिलकर कॉलोनाइजर शासन को करोड़ों रुपए का चूना लगा रहे हैं। हाल ही में कॉलोनाइजर के एक गिरोह ने चंदनगांव स्थित पावर हाउस के पीछे खेत मालिक लक्ष्मण चोबीतकर से सवा एकड़ के खेत की खरीदी करीब डेढ करोड रुपए से ऊपर में की है। जमीन खरीदने वाले कॉलोनाइजर ने शासन को चूना लगाते हुए किसी भी तरह की अनुमति नहीं ली है। जो कई सवालों को जन्म दे रहा है।

खेत मालिक को पार्टनर बनाकर खेला बड़ा खेल –
इस मामले में सूत्रों की माने तो शातिर अवैध कॉलोनाइजरों के गिरोह ने खेत मालिक लक्ष्मण के साथ शातिर खेल खेलते हुए उसे अपना पार्टनर बना लिया। ताकि खेत मालिक के द्वारा संबंधित प्लाट खरीदार को रजिस्ट्री की जा सके और गिरोह के सदस्य पार्टनर के रूप में प्लाट खरीददारों को अपने झांसे में लेकर उन्हें प्लाट बेच रहे हैं।

प्लाट खरीदी के बाद सुविधाओं को तरसते हैं खरीदार-
नगर पालिक निगम क्षेत्र में अवैध रूप से काटी जा रही अवैध कॉलोनी को खरीदार खरीद तो लेते हैं लेकिन उन्हें मकान बनाने के लिए कई तरह की मुसीबत का सामना करना पड़ता है। डरासत कॉलोनाइजर सारे नियमों को साथ में रखकर ग्रीनलैंड की जमीन में प्लाट काट कर उन्हें बेच देते हैं। जिस कारण उन्हें ना तो लोन मिल पाता है। और न हीं बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल पाती है।

इनका कहना है।
मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। जानकारी मिली है जल्दी अवैध कॉलोनाइजरो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ईश्वर चंदेरी, कार्यपालन यंत्री, नगर निगम छिंदवाड़ा

जरा हट के…

रिपोर्ट…

प्रवीण काटकर

9424300567