प्रकृति संरक्षण की ली शपथ, वन अधिकारी रहे मौजूद
छिंदवाड़ा – मुख्य वन संरक्षक एवं वन मंडल अधिकारी दक्षिण वनमण्डल के निर्देशन एवं उपवनमंडल अधिकारी सिल्लेवानी अनादि बुधौलिया व विकास शर्मा वन परिक्षेत्र अधिकारी सिल्लेवानी की उपस्थिति में वन परिक्षेत्र सिल्लेवानी अंतर्गत परिसर सीतापार के गौमुख मंदिर में एक दिवसीय अनुभूति कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासकीय विद्यालय रामा कोना, खूंटामा एवं आमला के 120 छात्र एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया। अनुभूति कार्यक्रम में छात्राओं को प्रकृति पथ पर वनों, वन्य प्राणी एवं पर्यावरण के महत्व तथा संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। प्रकृति की प्रत्यक्ष अनुभूति करवाई गई प्रकृति में वन्य जीवों की भूमिका, पक्षी दर्शन, इकोसिस्टम के संतुलन के बारे में जानकारी दी गई। प्रकृति पथ पर पर्यावरण संबंधी खेल खेले गए। प्रकृति पथ भ्रमण उपरांत गौमुख मंदिर में दोपहर भोजन उपरांत बच्चों के साथ क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। तथा पुरस्कार वितरण किया गया। इस वर्ष की अनुभूति कार्यक्रम की थीम मैं भी बाघ की जानकारी देकर बाघ थीम पर सामूहिक गायन किया गया।
प्रकृति संरक्षण की शपथ लेकर कार्यक्रम का समापन किया गया
कार्यक्रम में मुख्य रूप है जनप्रतिनिधि श्री गुलाब राव पांडे, गगन गोहेल,नामदेव पाल, दिनकर पातुरकर आकाश खंडाइत उपस्थित रहे छात्र-छात्राओं को पर्यावरण, वन और वन्यप्राणियों से सम्बन्धित जानकारी उनका महत्व एवं उनके संरक्षण संवर्धन के प्रयासों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों, वन विभाग से उपवनमंडलाधिकारी सिल्लेवानी , वन परिक्षेत्र अधिकारी सिल्लेवानी एवं सिल्लेवानी परिक्षेत्र के समस्त कर्मचारियों के सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





