Home Uncategorized फिर ट्राईबल के एक शिक्षक पर छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप, परिजनों...

फिर ट्राईबल के एक शिक्षक पर छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप, परिजनों का हंगामा

कन्या शिक्षा परिसर में परिजन कर रहे हैं हंगाम

मामला दबाने की तैयारी में विभाग

छिंदवाड़ा- जन जाति कार्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की कार्य प्रणाली हमेशा ही किसी न किसी मामले को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है। गुरुवार को भी ऐसा ही एक मामला कन्या शिक्षा परिसर में सामने आया। जहां मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने बताया कि कन्या शिक्षा परिसर के एक छात्रावास के शिक्षक द्वारा एक बच्ची के साथ अभद्रता की गई। यह भी आरोप लगाया गया कि शिक्षक के द्वारा अश्लील हरकतें भी की गई है। इस बात की जानकारी जब परिजनों को लगी तो वे तत्काल ही गुरुवार की दोपहर करीब 2:30 बजे कन्या शिक्षा परिसर मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। ज्ञात हो कि इस मामले में हमेशा ही कन्या शिक्षा परिसर के छात्रावासों को लेकर कहीं तरह की खबरें सामने आती रही है। साथ ही शिक्षकों पर भी गंभीर आरोप लगते आए हैं। लेकिन इसके बाद भी विभाग के सहायक आयुक्त के द्वारा इन शिक्षकों पर अपनी मेहरबानी बनी है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567