Home CITY NEWS टेंडर में ओवर राइटिंग कर अपने चहेते को दे दिया काम

टेंडर में ओवर राइटिंग कर अपने चहेते को दे दिया काम

खेरवाड़ा हाई स्कूल के प्राचार्य का कारनामा

शिकायत के बाद भी मेहरबान है अधिकारी

छिंदवाड़ा – मोहखेड़ विकासखंड के तहत आने वाले खेरवाड़ा हाई स्कूल के प्राचार्य का कारनामा इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। जहां हाई स्कूल बिल्डिंग में होने वाली पुताई का बाकायदा टेंडर निकाला गया। लेकिन प्राचार्य ने शातिर तरीके से अपने चहेते को टेंडर देकर काम शुरू करवा दिया। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उसके द्वारा टेंडर डाला गया था । जिसमें प्राचार्य ने पीड़ित के टेंडर में ओवर राइटिंग कर टेंडर में डाली गई प्रतिशत की राशि को कम कर दिया। ताकि अपने चहेते को यह काम मिल सके।
खेरवाड़ा हाई स्कूल के प्राचार्य का कारनामा विभाग में सुर्खियों बटोर रहा है। यह पहला मामला नहीं है, जब प्राचार्य के द्वारा इस तरह से शातिर तरीके से अपने चहेते को पुरस्कृत किया गया है। इससे पहले भी प्राचार्य पर कई संगीन आरोप हैं। लेकिन इसके बाद भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों की पूरी मेहरबानी इस प्राचार्य पर बनी हुई है। पीड़ित द्वारा सोपी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि हाई स्कूल खेरवाड़ा में पुताई के कार्य का टेंडर विभाग द्वारा निकाला गया। टेंडर में पीड़ित के द्वारा दो टेंडर फॉर्म जमा किए गए, एक टेंडर फॉर्म प्राचार्य के चहेते ने जमा किया। अपने चहेते को काम देने के लिए शातिर प्राचार्य ने षड्यंत्र रचते हुए सारे नियमों को ताक पर रखकर पीड़ित के टेंडर में ओवर राइटिंग कर दी और कम प्रतिशत दर्शा दिया। जिस कारण पीड़ित को टेंडर नहीं मिल पाया और प्राचार्य का चहेता काम लेने में सफल हो गया।

नियमों को ताक पर रख दे दिया टेंडर –
इस मामले में जब पड़ताल की गई तो यह बात सामने आई की प्राचार्य ने बगैर समिति बताएं टेंडर खोल दिए। कहीं नहीं जिसे टेंडर दिया गया उसके पास ना तो रजिस्ट्रेशन है और ना ही जीएसटी नंबर है। टेंडर के सारे नियमों को ठेंगा दिखाते हुए प्राचार्य ने पूरी मेहरबानी अपने चहेते पर दिखा दी।

विभाग के बाबू पर भी उठ रही है उंगलियां –

इस मामले में जब पड़ताल की गई तो यह बात भी सामने आई की प्राचार्य के द्वारा यह काम षड्यंत्र रचते हुए किया गया। इस षड्यंत्र में विभाग के चर्चित बाबू का भी हाथ होने की उम्मीद से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि मामले की शिकायत पीड़ित के द्वारा सीएम हेल्पलाइन में भी की गई है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567