रावनवाड़ा सचिव साढ़े बारह हजार की रिश्वत लेते धराया…
ठेकेदार ने की थी शिकायत..
छिंदवाड़ा/ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला इन दिनों लोकायुक्त की रडार पर चल रहा है आए दिनों यहां लोकायुक्त छापा मार करवाई कर रहा है लेकिन फिर भी भ्रष्टाचारी रिश्वत लेने से नहीं चूक रहे हैं । आज परासिया तहसील के ग्राम पंचायत रावनवाड़ा पंचायत सचिव को लोकायुक्त ने 12 हजार 500 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोपी सचिव की शिकायत क्षेत्र के एक ठेकेदार ने लोकायुक्त से की थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार नियाज अहमद खान द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर को शिकायत की गई थी कि
उसके द्वारा ग्राम पंचायत रावनवाड़ा में 6 पुलिया बनवाई गयी थी।इसके साथ ही पानी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया गया था।
इन कार्यों की कुल लागत 90 हजार रुपए थी।इसका बिल पास करने की एवज में ग्राम पंचायत रावनवाड़ा के सरपंच अरुण कुमार नवेत एवं सचिव राजकुमार सोनी के द्वारा 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी। उक्त शिकायत पर आज (सोमवार) को कार्यवाही करते हुए ग्राम पंचायत रावनवाड़ा सचिव राजकुमार सोनी को ग्राम पंचायत भवन के पास रोड पर 12 हजार 500 रुपए बतौर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों लोाकयुक्त ने पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





