Home CITY NEWS आयुक्त के घर के पास छात्रावास में हो रही रैगिंग

आयुक्त के घर के पास छात्रावास में हो रही रैगिंग

oplus_0

रैगिंग के दौरान टूटा एक छात्र का हाथ नागपुर में चल रहा है उपचार

छिंदवाड़ा -(लगी क्या…)। जनजाति कार्य विभाग के छात्रावासो से जो खबर चलकर सामने आई है वह बड़ी चौंकाने वाली है, दरअसल जिले के अधिकांश छात्रावासों में आज भी सीनियर छात्रों के द्वारा जूनियर छात्रों की रैगिंग ली जाती है। इस बात की पुष्टि हाल ही में छिंदवाड़ा के सीनियर उत्कृष्ट आदिवासी बालक छात्रावास में हुई है। जहां सूत्रों ने बताया कि सीनियर छात्रों ने एक छात्र की रैगिंग लेते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान विवाद बड़ा और छात्र ने विरोध किया तो उसे पाइप से पीटा गया। जिस कारण उस छात्र का हाथ टूट गया । इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहा से गंभीर हालत में छात्र को नागपुर रेफर किया गया है। वर्तमान में छात्र का इलाज नागपुर में चल रहा है। इस पूरे मामले में अधीक्षक की कार्य प्रणाली कई सवालों को जन्म दे रही है। जहां अधीक्षक इस घटना को छोटी सी बात बोलकर टाल रहे है और घटना से साफ इनकार कर रहे है ।

संदेह के घेरे में है अधीक्षक की भूमिका –

जिले के आदिवासी छात्रावास और हॉस्टल में अधीक्षकों की मनमानी धमती नजर नहीं आ रही है। रोजाना जिले के किसी न किसी हॉस्टल और छात्रावास में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार की बात सामने आती रही है। ऐसे ही एक मामले में छात्रावास में सीनियर छात्रों के द्वारा जूनियर छात्रों की रैगिंग लिए जाने का मामला भी सामने आया है। जिसको लेकर कई सवाल अधीक्षक पर भी लग रहे हैं।

जनसुनवाई तक पहुंचा मामला-

इस मामले में जानकारो की माने तो छात्र के साथ सीनियर छात्रों द्वारा की गई मारपीट का मामला मंगलवार को जनसुनवाई तक पहुंचा। परिजनों के साथ पहुंचे छात्र ने इस बात की शिकायत जनसुनवाई में अधिकारियों से की है। अब देखना यह है कि करवाई और किसके खिलाफ होती हैं।

इनका कहना है।

छात्रावास में बच्चों के बीच आपसी विवाद हुआ था। जिसके बाद मारपीट करने वाले बच्चों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। घायल बच्चे का इलाज चल रहा है।

डीएन अहेरवार, अधीक्षक, बालक छात्रावास, छिंदवाड़ा

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567