मुआवजा लूट में सांवरी रेंज का ऑपरेटर बेखौफ, कार्रवाई शून्य
छिंदवाड़ा (लगी क्या)। छिंदवाड़ा के पश्चिमी वन मंडल अंतर्गत सांवरी रेंज में मुआवजा घोटाले ने विभाग की साख पर सीधा तमाचा जड़ दिया है। पशुपालकों के हक की राशि को शातिर तरीके से अपने ही परिवार और करीबी लोगों के खातों में ट्रांसफर करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं होना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
दस्तावेजों के अनुसार, मुआवजा राशि बहन, पत्नी और अन्य परिचितों के खातों में डाली गई। बैंक डिटेल और ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड सब कुछ साफ बयान कर रहे हैं। इसके बावजूद आरोपी खुलेआम दफ्तर में उसी कुर्सी पर बैठकर सारे काम कर रहा है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिन कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाकर सबूत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाए, उन्हीं पर दबाव बनाया जा रहा है। उधर, DFO की “मेहरबानी” आरोपी पर लगातार बनी हुई है।
वन विभाग की चुप्पी इस घोटाले को और गहरा बना रही है। यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो यह मामला केवल एक रेंज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे महकमे की कार्यप्रणाली पर बड़ा दाग साबित होगा।
इनका कहना है।
फिलहाल इस पूरे मामले की कोषालय टीम जांच कर रही है। जांच के बाद कार्यवाही होना तय है। कंप्यूटर ऑपरेटर प्राइवेट है। कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।
साहिल गर्ग, डी एफ ओ, पश्चिम वन मंडल, छिंदवाड़ा
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





