Home CITY NEWS अब कालीरात नदी लूटने में जुटे रेत माफिया

अब कालीरात नदी लूटने में जुटे रेत माफिया

समिति ने रास्ता बंद कराया, माफियाओं ने बगल से बना लिया नया रास्ता

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। बीते कुछ दिनों से कालीरात नदी में रेत का अवैध उत्खनन जोरों पर चल रहा है। रात के अंधेरे में रेत माफिया बेखौफ होकर नदी का सीना छलनी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रोजाना 8 से 10 ट्रैक्टर नदी से रेत निकालकर चोरी छिपे परिवहन कर रहे हैं।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार इस अवैध उत्खनन में आसपास के ही कुछ लोग शामिल हैं, जो रात होते ही नदी में ट्रैक्टर उतारकर रेत भरते हैं और सुबह होने से पहले ही उसे ठिकाने लगा देते हैं।
बताया जा रहा है कि हाल ही में श्री कालीरात धाम प्रबंधकारिणी समिति ने नदी से निकलने वाले रास्ते को जेसीबी से खुदवाकर बंद करवा दिया था, ताकि अवैध उत्खनन पर रोक लग सके। लेकिन रेत माफियाओं ने चालाकी दिखाते हुए उसी रास्ते के बगल से नया रास्ता बना लिया।
अब रोजाना आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर इसी नए रास्ते से नदी में पहुंचकर रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन कर रहे हैं।
प्रशासन और खनिज विभाग को भी इस पूरे मामले की जानकारी है, लेकिन अधिकारियों की मेहरबानी रेत माफियाओं पर कई सवाल खड़े कर रही है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567