Home CITY NEWS कल्पतरु के कॉलोनाइजर ने खेला बड़ा खेल

कल्पतरु के कॉलोनाइजर ने खेला बड़ा खेल

Oplus_131072

नियमों को ताक पर रखकर परमिशन से अधिक बेचे प्लांट

छिंदवाड़ा -(लगी क्या…)। नागपुर रोड स्थित एक चर्चित कालोनी के कॉलोनाइजर ने वैध कॉलोनी की आड़ में बड़ा खेल खेला है। जहां नियमों को दरकिनार करते हुए आर्थिक मुनाफा कमाने के लिए अवैध काम किए जाते रहे हैं। नागपुर रोड में कल्पतरु के नाम से पहचान बनी कॉलोनी के कॉलोनाइजर ने जिस समय कॉलोनी डेवलप करने के लिए टी एन सी पी से परमिशन ली और इसके बाद शुरू कर दिया अपने शातिर दिमाग का बड़ा खेल, इस खेल के तहत कॉलोनाइजर ने सारे नियमों को ठेका दिखाया और परमिशन से अधिक प्लाटों की बिक्री कर दी। दर्शन टीएनसीपी के उक्त भूमि को लेकर जो स्वीकृति दी गई थी, उससे कहीं अधिक नक्शे से बाहर जाकर ग्रीन लेंड की जमीन पर प्लाटो की बिक्री कर दी गई। साथ ही कुछ और भूमि को भी स्वीकृत नक्शे से हटकर कॉलोनाइजर ने अधिक मुनाफा कमाने के लिए उसे प्लांट बनाकर बेच दिया। इस मामले में प्लाटों की खरीदी करने वाले खरीददारो की माने तो कॉलोनाइजर रविंद्र के द्वारा ऐसे एक नहीं कई कार्य किए गए हैं। जो नियम के खिलाफ है।

आखिर क्यों मेहरबान है निगम के अधिकारी-

नागपुर रोड की सबसे चर्चित वैध कॉलोनी के आड़ में अवैध कार्य होते चले आ रहे हैं। और यह सब खेल निगम के अधिकारियों की सह पर चला आ रहा है। हाल ही में इस मुद्दे ने निगम के अधिकारियों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि परमिशन से अधिक प्लाट बेचने वाले कॉलोनाइजर के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567