Home CITY NEWS विवादित एसडीओ पर मेहरबान जनपद सीईओ

विवादित एसडीओ पर मेहरबान जनपद सीईओ

परासिया, चौरई सहित अन्य क्षेत्रों में एस डी ओ पर लग चुके हैं गंभीर आरोप

छिंदवाड़ा – (लगी क्या…)। छिंदवाड़ा जनपद पंचायत में हाल ही में पदस्थ हुए एक एसडीओ की संदिग्ध भूमिका को लेकर सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक खासे परेशान चल रहे हैं। परेशानी भी कोई छोटी नहीं बल्कि अवैध वसूली को लेकर बनाए जा रहे दबाव की है। जनपद के एसडीओ के द्वारा रोजाना सुबह सवेरे ही को मेडम को साथ में ले जाकर पंचायत का आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। इस निरीक्षण में मिलने वाली खामियों के बाद एसडीओ साहब का खेल शुरू हो जाता है। इस खेल में साहब के द्वारा सीधे ही चढ़ावे को लेकर सरपंच सचिव और रोजगार सहायकों को प्रताड़ित भी किए जाने की शिकायत सामने आई है। सूत्रों ने यहां तक बताया कि चौरई में पदस्थ रहने के दौरान भी साहब ने सचिवों और रोजगार सहायकों को चढ़ावे के लिए बहुत परेशान किया था। इस परेशानी के चलते सचिव संगठन के द्वारा अधिकारियों से शिकायत की गई तो तत्काल ही साहब को चौरई से चलता कर दिया गया। लेकिन इसके बाद भी साहब ने अपनी आदतों पर सुधार नहीं किया। वर्तमान में छिंदवाड़ा में पदस्थ होने के बाद साहब के द्वारा वैसा ही सब कुछ दोहराया जा रहा है। जिसको लेकर गंभीर आरोप साहब पर लगते चले आए रहे हैं और इस पूरे मामले में एस डी ओ साहब पर जनपद सीईओ की मेहरबानी साफ नजर आ रही है।

सचिव संगठन एसडीओ को लेकर हुआ लामबंद-
जनपद पंचायत के एसडीओ के द्वारा किए जा रहे परेशान से हताहत होकर सचिव संगठन के द्वारा गुरुवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्व सम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि एसडीओ की शिकायत कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ से की जाएगी। इसके अलावा तत्काल ही सचिव संगठन के द्वारा जनपद पंचायत की सीईओ स्वाति सिंग से भी शिकायत की गई । अब देखना यह है कि एसडीओ पर कार्रवाई कब और कौन करता है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567