Home CITY NEWS CMHO दफ्तर बना रिश्वतखाना !

CMHO दफ्तर बना रिश्वतखाना !

50 हजार लेते ही लोकायुक्त ने कंप्यूटर ऑपरेटर को दबोचा

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त जबलपुर ने करारा प्रहार करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र यदुवंशी को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ एक नर्सिंग स्टाफ ने लोकायुक्त से शिकायत की थी। विभाग में आवेदिका ने रोहना कला से छिंदवाड़ा स्थानांतरण के लिए आवेदन दिया था और कलेक्टर की जनसुनवाई में भी गुहार लगाई थी। आरोप है कि ट्रांसफर कराने के एवज में कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र द्वारा 50 हजार की मांग की जा रही थी। जिसको लेकर पीड़िता ने शिकायत की और शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से सोमवार की दोपहर में जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी जितेंद्र ने रिश्वत की रकम ली, उसे मौके पर ही तत्काल दबोच लिया। कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
लोकायुक्त की इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जनता के कामों के लिए सरकारी दफ्तरों में आखिर कब तक रिश्वत की कीमत चुकानी पड़ेगी ?

साहब ! सर पर था हाथ –

इस मामले में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े पुख्ता सूत्रों की माने तो कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र यदुवंशी के सिर पर विभाग के एक साहब का हाथ है। आपरेट जितेंद्र, साहब के इशारे पर चलता था, और कई तरह के कामों को भी अब तक अंजाम दे चुका है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567