Home CITY NEWS मोहखेड़ में घोघरी के पास कट गई अवैध कॉलोनी

मोहखेड़ में घोघरी के पास कट गई अवैध कॉलोनी

नामचीन लोगों के नाम से धोस दे रहा कॉलोनाइजर

छिंदवाड़ा -(लगी क्या)। मोहखेड़ में तंसरा से घोघरी के बीच सड़क किनारे कॉलोनाइजर ने अवैध कॉलोनी डेवलप कर ली है। इस कॉलोनाइजर के द्वारा प्रशासन और शासन के सारे नियमों को ताक पर रखकर बेखौफ कॉलोनी काट दी गई। इस मामले में जब कॉलोनाइजर से चर्चा की गई तो उन्होंने शहर के नामचीन लोगों के नाम लेकर धोस देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जानकारों की माने तो करीब दो एकड़ में कॉलोनाइजर ने अवैध कॉलोनी काट दी। अवैध रूप से कॉलोनी काटने के दौरान शासन, प्रशासन के किसी भी नियम का पालन नहीं किया गया। न तो रेरा से अनुमति ली गई और न ही किसी अन्य तरह की अनुमति लेकर कालोनी काटी गई। घोघरी के पास काटी गई कॉलोनी का खसरा नंबर 135, 152, 288/5 मैं अवैध रूप से कॉलोनी काटकर लोगों को कॉलोनाइजर के द्वारा सिंडिकेट बनाकर चूना लगाया जा रहा है। जहां न तो कॉलोनी में जाने वाले लोगों के लिए सड़क की व्यवस्था की गई और न ही नाली, पानी, बिजली की उचित व्यवस्था की गई है। बेखौफ होकर यह कॉलोनाइजर क्षेत्र में लोगों को तरह-तरह का प्रलोभन देकर उन्हें प्लाट खरीदने के लिए मजबूर कर रहा है। कॉलोनाइजर किशोर और राधेश्याम के द्वारा लोगों के साथ खुलेआम धोखाधड़ी की जा रही है लेकिन स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी आंख मूंद कर बैठे हुए हैं। इस मामले में जब कॉलोनाइजर किशोर से चर्चा की गई तो उसने बातचीत के दौरान शहर के कुछ नामचीन लोगों के नाम लिए और उन नाम की धौंस दे दी।

दिखावे की कार्रवाई में लगा प्रशासन
अवैध कॉलोनाइजर के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। जहां प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के कारण स्थानीय कर्मचारियों की मिली भगत से कॉलोनाइजर द्वारा खुलेआम अवैध कालोनी काटी जा रही है। कॉलोनाइजर के द्वारा करीब 2 एकड़ भूमि में दर्जनों प्लाट काट दिए गए और तरह-तरह के प्रलोभन देकर उन लोगों को गुमराह करते हुए बेचा जा रहा है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567