पार्षद पति की जमकर हो गई धुनाई
छिंदवाड़ा -चंदन गांव स्थित गौशाला के दो कर्मचारियों के बीच कुछ दिन पहले जमकर विवाद हो गया था। इस विवाद की सूचना मिलने के बाद निगम के एक पार्षद पति कर्मचारियों को समझाइए देने पहुंचे थे। जहां पार्षद पति ने अपनी अकड़ दिखाई और एक कर्मचारी के सहयोगियों ने पार्षद पति की अकड़ उतारते हुए उनकी एवं उनके साथियों की जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान पार्षद पति को मौके से भागना पड़ा। जिसको लेकर निगम में चर्चाओं का बाजार गर्म है और निगम के अधिकारी कर्मचारी इस बात का पता लगाने में लगे हुए है कि आखिर यह पार्षद है कौन ? साथ ही जिन्हें इस बात की जानकारी है, वह यह बोलते हुए भी नहीं चूक रहे हैं कि आखिर अति का अंत होता है इसी तरह पार्षद पति की अकड़ भी अब कम होगी। सूत्रों की माने तो पार्षद पति के द्वारा लंबे समय से पत्नी के पार्षद होने की अकड़ निगम के कर्मचारियों को दिखाई जा रही थी। जिसको लेकर कर्मचारियों में भी खासी नाराजगी थी।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





