Home CITY NEWS घर में बैठकर हो रही जंगल की सुरक्षा !

घर में बैठकर हो रही जंगल की सुरक्षा !

अवैध कटाई का केंद्र बना बोरिया, गाड़ेवानी और आमाझीरी

छिंदवाड़ा – (लगी क्या…)। जिले के दक्षिण वन मंडल वनाधिकारियों के निकम्मेपन से अपनी पहचान बनाते जा रहा है । जहा रोजाना हरे भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चल रही है तो वही जंगली जानवरों का शिकार भी हो रहा है। और यह सब क्षेत्र के वन अधिकारियों के अनदेखी के कारण, दरअसल सूत्रों की माने तो इस क्षेत्र की रेंजर और डिप्टी रेंजर के द्वारा घर बैठेगी जंगल और जंगली जानवर की सुरक्षा की किस्से आम है। एक सप्ताह के अन्दर बड़ी-बड़ी तीन घटनाए सामने आई। जिसमे दो घटनाए तो वन्य प्राणियों के कत्लेआम के आरोपीयों को असले बारूद के साथ पकडा गया। जिनके पास से वन्य प्राणियों के शारीरिक अवशेष और शिकार में प्रयुक्त हथियार बन्दूक जब्त किए गए ! यह मामला अभी शांत भी नही हुआ था कि बिछुआ वन परिक्षेत्र से सागोन का भारी मात्रा में जखीरा पकडा गया। जो स्थानीय वन अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता हुआ नजर आ रहा है। क्षेत्र के रेंजर और स्टाफ के आलसी होने के कारण यह सब खेल चल रहा है।

जिले में सागौन तस्करी के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। सागौन तस्करी के लिए तस्कर नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ऐसा ही मामला बिछुआ वन परिक्षेत्र के अमले ने मुखबिर की सूचना पर एक कार को रोका तो उसमें 9 नग सागौन की चरपट जिसकी कीमत करीब 40 हजार रूपए बताई जा रही है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी करिश्मा शेख ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक इंडिगो कार से सागौन चरपट की तस्करी हो रही है, इस सूचना के बाद अमले ने नाकाबंदी की, जिसमें एक कार को आते हुए रोका गया तो उसमें सागौन के 9 नग 0.128 घन मीटर सागौन के चरपट भरे हुए थे। मौके से टीम ने फर्नीचर दुकान के संचालक दिनेश पिता धनाराम मालवीय बिछुआ को पकड़ा है।

रेंजर और डिप्टी रेंजर पर मेहरबानी बड़े अधिकारी –
बिछुआ परीक्षित हमेशा ही जंगल और जंगली जानवर को लेकर संवेदनशील रहा है। लेकिन इसके बाद भी स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही चरम पर बनी हुई है। जहां घर बैठे ही जंगल और जंगली जानवर की सुरक्षा करने वाले रेंजर और डिप्टी रेंजर के अपनेपन के कारण वन माफिया पूरी तरह से सक्रिय है। मजेदार बात तो यह है कि इन सब शिकायतों के बाद भी जिले के बड़े अधिकारियों का आशीर्वाद इन पर बना हुआ है।

जरा हट के…

9424300567