83 किलोमीटर का सफर, 400 रुपए की खुली वसूली
आरटीओ रेट को रौंदते बस ऑपरेटर, प्रशासन मूकदर्शक
छिंदवाड़ा (लगी क्या)। पचमढ़ी भूरा भगत महादेव मेला आस्था का प्रतीक है, लेकिन इसी आस्था को ढाल बनाकर बस ऑपरेटर यात्रियों की जेब पर डाका डाल रहे हैं। मेला जाने वाले श्रद्धालुओं से खुलेआम मनमाना किराया वसूला जा रहा है और आरटीओ द्वारा तय सभी नियमों को ठेंगा दिखाया जा रहा है।
छिंदवाड़ा से भूरा भगत महादेव की दूरी करीब 83–84 किलोमीटर है, जिसका आरटीओ द्वारा निर्धारित किराया मात्र 104 रुपए है। इसके बावजूद बस ऑपरेटर यात्रियों से सीधे 400 रुपए तक वसूल रहे हैं।
यहीं नहीं, सूत्रों के अनुसार पचमढ़ी का निर्धारित किराया 175 रुपए होने के बावजूद महादेव मेला जाने वाले यात्रियों से 300 रुपए तक की वसूली की जा रही है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नियमों के अनुसार हर बस में रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य है, लेकिन मिलीभगत के दम पर न तो रेट लिस्ट नजर आती है और न ही कोई कार्रवाई। कुछ अधिकारियों की कथित साठ–गांठ के चलते यह खुली लूट प्रशासनिक नाक के ठीक नीचे बेरोकटोक जारी है।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





