जनपद पंचायत के एसडीओ की बढ़ रही शिकायतो की सूची
छिंदवाड़ा -(लगी क्या…) । जनपद पंचायत छिंदवाड़ा में पदस्थ एक अधिकारी इन दोनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। जिन पर ग्राम पंचायत में जाकर पुराने मामले को उजागर करने को लेकर कमीशन खोरी के आरोप भी लगते चले आ रहे हैं। इतना ही नहीं पंचायत से जुड़े सूत्रों की माने तो साहब यह तक बोलने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं कि मुझे अकेले थोड़ी, मेडम को भी हिस्सा देना पड़ता है। साहब के इस रवैया को लेकर पंचायत के सरपंच, सचिव खासे नाराज चल रहे हैं।
जनपद पंचायत छिंदवाड़ा में पिछले कुछ माह पहले पदस्थ हुए एक साहब अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल साहब छिंदवाड़ा से पहले चोरई, अमरवाड़ा, परासिया में भी खूब अपने काम को लेकर नाम कमाया हुआ है। जहां लगातार विरोध होने के बाद उन्हें जनप्रतिनिधियों के गुस्से के बाद उन स्थानों से चलता कर दिया गया। लेकिन छिंदवाड़ा में न तो जन प्रतिनिधि साहब के रवैया को लेकर कुछ कह पा रहे हैं और न ही अधिकारी कुछ कहना चाहते हैं। इस मामले में पंचायत से जुड़े सूत्रों की माने तो साहब ने तो अब हद ही कर दी। जहां वे पंचायत में जाकर पुराने कारनामे उजागर करने की धमकी देते हुए, पांच प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे हैं। साथ ही पूछे जाने पर साहब यह तक कहने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, कि इसका हिस्सा मैडम को तक जाता है। साहब के इस व्यवहार के कारण लगातार पंचायतो में नाराजगी बढ़ती जा रही है। जिसको लेकर अब पंचायत के पदाधिकारियो ने कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ से शिकायत करने का मन बना लिया है।
ऑनलाइन चल रहा पेमेंट का खेल –
ग्राम पंचायत से जुड़े सूत्रों की माने तो साहब को नगद लेने में अब परेशानियां होने लगी है। इस कारण अपने एवं अपने परिचितों के खाते में ऑनलाइन पेमेंट डलवा रहे हैं। सोमवार को भी कुछ पंचायत के सचिव द्वारा ऑनलाइन पेमेंट ट्रांसफर किया गया है। इसके पुख्ता सबूत मौजूद है।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





