Home CITY NEWS राष्ट्रीय स्तर पर टेबल टेनिस में मीनाक्षी का चयन

राष्ट्रीय स्तर पर टेबल टेनिस में मीनाक्षी का चयन


छिंदवाड़ा – मास्टर्स मध्य प्रदेश स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024 -25 दिनांक 9 और 10 फरवरी तक इंदौर के अभय प्रशांत स्टेडियम में आयोजित की गई। जिसमें हाई स्कूल मालनवाड़ा में पदस्थ शिक्षिका मीनाक्षी श्रीवास ने सिंगल्स महिला वर्ग में शलाका नंदेकर इंदौर को 3-0 से हराकर, अपना ग्रुप क्वालीफाई करते हुए क्वार्टर में प्रवेश किया एवं मिक्स डबल्स में उत्तरा और विवेक की जोड़ी को 3-0 से एवं संध्या पटवा की जोड़ी को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन कियाl अब 31 नेशनल मास्टर टेबल टेनिस चैंपियनशिप इंदौर में दिनांक 17 से 24 फरवरी को आयोजित होगी। जिसमें 39 प्लस आयु वर्ग में मीनाक्षी मध्य प्रदेश में प्रथम वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के रूप में नेशनल में टीम इवेंट, मिक्स डबल एवं सिंगल में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगीl मीनाक्षी को जिला शिक्षा अधिकारी जी .एस. बघेल, जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं उनके प्राचार्य राजेंद्र तिवारी ने शुभकामनाएं दी हैंl

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567