Home CITY NEWS एक महीने के लिए मुर्गी और अंडों की बिक्री पर रोक

एक महीने के लिए मुर्गी और अंडों की बिक्री पर रोक

कलेक्टर ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश,12 वार्ड संक्रमित क्षेत्र घोषित किए अलर्ट जारी

पुलिस प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग द्वारा विभिन्न जगहों पर अंडे और मुर्गों को किया जप्त

छिंदवाड़ा-( लगी क्या…)। शहर में बर्ड फ्लू की आशंका के चलते प्रशासन ने कई सख्त कदम उठाए हैं। राज टॉकीज क्षेत्र में मटन-चिकन मार्केट को सील कर दिया गया है और इस एरिया में 30 दिन तक चिकन-मटन और अंडों की बिक्री को बंद कर दिया गया है। मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी यहां पहुंचे और एरिया सील किया। साथ ही छिंदवाड़ा शहर के वार्ड नंबर 31 , 30, 28, 29, 41, 6, 8, 7, 26 , 27 , 43 जो संक्रमित क्षेत्र वार्ड no 30, मटन मार्केट एरिया से 1 किलोमीटर के दायरे में है, को संक्रमित क्षेत्र घोषित किया गया है । इन क्षेत्रों की समस्त मटन / चिकन / अंडे की दुकानों को आगामी 30 दिवस के लिए बंद रखा जाएगा। मटन मार्केट वाले वार्ड के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले वार्डों को सर्विलांस पर रखा है , जिनमें स्थित पोल्ट्री फार्म , दुकानों की सतत निगरानी की जाएगी।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567