Home CITY NEWS यह कैसी राजनीति …

यह कैसी राजनीति …

दल बदलू ठेकेदार और कार्यकर्ताओं को मिल रहा विधायक निधि का लाभ !

कमीशन खोरी के चक्कर में भाजपा ठेकेदारो से सेटिंग, कर रहे हैं काम

छिंदवाड़ा – (लगी क्या)। नगर पालिका निगम में इन दिनों एक अलग तरह की ही राजनीति चल रही है। जहां कांग्रेस के पार्षदों को मिलने वाली विधायक निधि पर भाजपा के ठेकेदारों ने अपना कब्जा जमाया हुआ है। अपने चाहते भाजपा के ठेकेदारों को कमीशन खोरी के चक्कर में काम दिया जा रहा है। इस मामले में कांग्रेस के जरूरमंद कार्यकर्ता और ठेकेदार आज भी इस को लेकर अपने आका का मुंह ताक रहे हैं ताकि उन्हें भी कुछ काम मिल जाए। लेकिन दल बदलू ठेकेदार के शातिर षड्यंत्र के कारण कांग्रेस के ठेकेदारों को काम न मिलते हुए भाजपा के ठेकेदारों को काम दिया जा रहा है। कमीशन के चक्कर में चलने वाली यह राजनीति निगम के गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि इस बात की जानकारी विधायक तक भी पहुंच गई है । जानकारी के मुताबिक निगम क्षेत्र में होने वाले विकास कार्य के लिए विधायक निधि के 48 वार्डों में से 44 वार्डों में काम के साथ ही राशि आवंटित कर दी गई है। राशि आवंटित होने के बाद अब कांग्रेस के ठेकेदार और पार्षद काम लेने के लिए जी तोड़ जुगाड़ लगा रहे हैं लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस के पार्षद और ठेकेदारों के हाथ खाली हैं। वहीं कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ठेकेदार विकास कार्य के नाम पर मलाई खा रहे हैं ।

दल बदलू ठेकेदारों पर आज भी मेहरबान हैं कांग्रेस पार्षद-
निगम क्षेत्र के 48 वार्डों में साल में दो बार विधायक निधि स्वीकृत होती है। विधायक नीति स्वीकृत होने के बाद कांग्रेस भवन तक पहुंचने वाली ठेकेदारों की सूची में आज भी दल बदलू ठेकेदारों के नाम अंकित है इन नाम पर क्षेत्र के कांग्रेस पार्षद ने अपनी मेहरबानी बनाई रखी हुई है। हाल ही में जारी हुई विधायक निधि में भी दल बदलू ठेकेदारों को बगैर किसी पड़ताल के विधायक निधि के काम दिए गए हैं।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567