जनजाति कार्य विभाग के विवादित एसडीओ और इंजीनियर का कारनामा !
जनसुनवाई में हुई शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने खेला बड़ा खेल
छिंदवाड़ा -(लगी क्या)। जनजाति कार्य विभाग की कार्यप्रणाली हमेशा किसी न किसी बातों को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है। ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है। जिसमें जनसुनवाई में शिकायत होने के बाद भी विवादित एसडीओ ने इंजीनियर के साथ मिलकर भारी कमीशन के चक्कर में टेंडर अपने चहेते ठेकेदारों को दे दिए। इस बात की जानकारी जब विभाग के अधीनस्थ कर्मचारियों को लगी तो विवादित एसडीओ और इंजीनियर के कारनामे को लेकर हैरान हैं।
जनजाति कार्य विभाग से जुड़े सूत्रों की माने तो जिले के कुछ छात्रावासों में निर्माण कार्यों के लिए 10 से अधिक टेंडर निकाले गए हैं। जिन टेंडरों की कीमत करोड़ों रुपए में बताई जा रही है। टेंडर की प्रक्रिया और साहब के रवैया को लेकर कुछ लोगों ने इस मामले की शिकायत करीब तीन बार से अधिक जनसुनवाई में की थी। जिसमें टेंडर रोके जाने की मांग की गई थी। जनसुनवाई में शिकायत होने के बाद मामले को कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया। लेकिन शातिर और विवादित इंजीनियर ने एसडीओ के साथ मिलकर अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाए और भारी कमीशन के चक्कर में अपने चहेते ठेकेदारों को टेंडर चुपके चुपके बाट दिए। इस मामले में विभागीय जानकारो की माने तो टेंडर लेने के लिए भारी रकम के लेनदेन की भी खबरें सामने आ रही है। जिसमें एक टेंडर के लिए 3 लाख तक लिए जाने की बात सामने आई हैं। आखिर देखना यह है कि अब कलेक्टर और विभागीय अधिकारी इस मामले में क्या कार्यवाही करते हैं।
एपिसोड -1
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





