परासिया रोड का मामला, मौके पर उमड़ी भारी भीड़
छिंदवाड़ा (लगी क्या)। परासिया रोड क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रोहाना दरबार के एक सीपेसलार की महिला द्वारा सरेआम चप्पल से पिटाई कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह मामला पैसे की ठगी को लेकर उपजा हुआ है।साथ ही महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार भी एक बड़ा कारण हो सकता है। घटना के बाद पीड़ित महिला ने थाने में पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





