Home CITY NEWS छिंदवाड़ा सांसद ने प्रधानमंत्री को भेंट किया फूलों से बना गुलाल

छिंदवाड़ा सांसद ने प्रधानमंत्री को भेंट किया फूलों से बना गुलाल

छिंदवाड़ा सागर रेलवे लाइन परियोजना की रखी मांग

छिंदवाड़ा – (लगी क्या)। सौंसर के बुनकरों द्वारा बनाए गए अंगवस्त्र, पातालकोट और तामिया की बहनों द्वारा तैयार की गई गुलाल, महुआ के लड्डू और मिलेट्स के बिस्किट जैसे स्थानीय उत्पादों को छिंदवाड़ा पांढुर्णा सांसद विवेक बंटी साहू ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किए। श्री साहू द्वारा की गई मुलाकात क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। स्व-रोजगार और स्थानीय उद्योगों को भी प्रोत्साहित करता है।

इसके अलावा मुलाकात के दौरान 100 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर और छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर-सागर रेलवे लाइन परियोजना की माँग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। यह क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मुलाकात के बाद छिंदवाड़ा के विकास के लिए कुछ नए अवसर खुल सकते हैं?

सांसद श्री साहू के इस उत्साह और संकल्प की सराहना की जा रही हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी से मुलाकात निश्चय ही प्रेरणादायक है । श्री साहू ने छिंदवाड़ा और पांढुर्ना के विकास, जनकल्याण और गरीब कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। जो क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567