श्री गणेश मठ के महामंडलेश्वर ने दिया न्यौता, मिला आश्वाशन
छिंदवाड़ा (लगी क्या)। पूज्य बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज से एक भावपूर्ण मुलाकात हुई। इस अवसर पर श्री गणेश मठ पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. श्री वैभव अलोनी बिछुआ तथा श्री माँ पीताम्बरा उपासक श्रीं श्री 1008 संत श्री तुरियानंद जी महाराज उपस्थित रहे।
पूज्य संतों ने श्री गणेश मठ बिछुआ, माँ पीताम्बरा गौ सेवा धाम, आयुर्वेदिक अनुसंधान केंद्र अनहोनी धाम तथा माँ बगलामुखी एवं भगवान श्री गणेश जी की महिमा पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही आगामी यज्ञ अनुष्ठान में निर्माण होने वाले विशेष कुंडों एवं कन्या विवाह आयोजन की जानकारी प्रदान कर, पूज्य शास्त्री जी को सादर आमंत्रण पत्र भेंट किया गया।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने सप्रेम आमंत्रण स्वीकारते हुए आने का शुभ आश्वासन प्रदान किया।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





