Home CITY NEWS ऐसे भी हैं भक्त श्री बड़ी माई के…!

ऐसे भी हैं भक्त श्री बड़ी माई के…!

विवाह में मिली पूरी उपहार राशि कर दी मंदिर निर्माण के लिए समर्पित

छिंदवाड़ा (लगी क्या) । भक्ति, श्रद्धा और सेवा का ऐसा संगम कम ही देखने को मिलता है। छिंदवाड़ा के एक प्रतिष्ठित परिवार के नवविवाहित दंपत्ति ने अपने विवाह को केवल एक व्यक्तिगत खुशी तक सीमित न रखते हुए, उसे समाज और आस्था से जोड़ा।

दिनांक 4 जुलाई को श्री आयुष सोनी एवं श्रीमती अनुभूति (खुशी) सोनी का विवाह समारोह संपन्न हुआ। विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में जो उपहार स्वरूप धनराशि उन्हें प्राप्त हुई — ₹1,33,985 — उन्होंने पूरी की पूरी राशि श्री बड़ी माता मंदिर के निर्माण हेतु दान कर दी।

यह कदम न केवल समाज के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि नई पीढ़ी में भी धार्मिक आस्था और सेवा भावना किस गहराई तक मौजूद है।

नवदंपत्ति के इस पुण्य कार्य पर क्षेत्रवासियों और मंदिर समिति सदस्यों ने प्रसन्नता जताई है और मां बड़ी माता से उनके सुखद, समृद्ध और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567