एक पंखा, दो लाइट और बिल लाखों का — कंडम भवनों में भी दिखा “रोशनी” का खेल
छिंदवाड़ा (लगी क्या)। जिले में स्मॉल होल्डर पोल्ट्री योजना में उजागर हुए घोटाले के बाद अब पशु चिकित्सा विभाग में भी बड़े पैमाने पर बिजली फिटिंग घोटाले का मामला सामने आया है। विभागीय भवनों में नाम मात्र की बिजली फिटिंग कर लाखों रुपये के बिल निकाल लिए गए।
जांच में सामने आया है कि कई स्थानों पर केवल एक पंखा और दो बल्ब लगाए गए हैं, लेकिन बिल में बड़ी रकम दर्शाई गई है। हैरानी की बात यह है कि कुछ ऐसे भवनों में भी बिजली फिटिंग दिखा दी गई है, जो वर्षों से उपयोग में नहीं हैं या कंडम घोषित किए जा चुके हैं।
सूत्रों की मानें तो बिना उपयोग और बिना निवास वाले भवनों में भी फर्जी बिजली सामग्री की आपूर्ति और भुगतान दर्शाया गया है। इसके लिए कागज़ी खानापूर्ति कर भुगतान पास किए गए। विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से इस गड़बड़ी को अंजाम दिया गया, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है।
जनता और जनप्रतिनिधियों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की उम्मीद जताई है।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





