वार्ड में भर्ती मिले मरीज, कार्यवाही के नाम पर फिर निभाई औपचारिकता
छिंदवाड़ा (लगी क्या)। शहर में नियमों को दरकिनार कर बिना अनुमति के संचालित हो रहे कृष्ण अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण करने स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची । जहां शुरुवात में तो सख्ती दिखाई गई। जांच में अस्पताल संचालन की कोई वैध अनुमति नहीं पाई गई। लेकिन इसके बाद भी अधिकारियों ने सिर्फ औपचारिकता निभाई और बगैर कोई कार्यवाही किए ही बेरंग लौट गए।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल के वार्ड में मरीज भर्ती पाए गए, जिससे स्पष्ट हो गया कि अस्पताल नियमित रूप से चिकित्सा सेवाएं दे रहा था। यह पूरी तरह से स्वास्थ्य विभाग के नियमों का उल्लंघन है, क्योंकि अस्पताल चलाने के लिए आवश्यक रजिस्ट्रेशन, बुनियादी ढांचे और चिकित्सा स्टाफ की मान्यता अनिवार्य होती है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर दस्तावेजों की जांच की और रिपोर्ट तैयार की। संबंधित अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है। सूत्रों के अनुसार, यदि उचित उत्तर नहीं मिला, तो अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की जा सकती है।
आखिर मेहरबानी क्यों ?
कृष्णा हॉस्पिटल में लगातार अनियमितताएं मिलती जा रही है लेकिन इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और जांच टीम के द्वारा कृष्णा अस्पताल प्रबंधन पर अपनी मेहरबानी बनाई हुई है। यह एक बड़ा सवाल है, कहीं सवाल के पीछे जांच टीम की सेवा तो नहीं।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





