Home CITY NEWS दामाद पर आया मौसेरी सास का दिल, शादी के लिए बनाया दवाब,...

दामाद पर आया मौसेरी सास का दिल, शादी के लिए बनाया दवाब, दामाद ने उतारा मौत के घाट

पुलिस ने चंद घंटों में किया सनसनीखेज हत्या का खुलासा

छिंदवाड़ा, (लगी क्या)। नवेगांव थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दामाद ने अपनी मौसेरी सास की गला घोटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सास, अपने दामाद पर इस कदर मोहित हो गई थी कि उसने उसकी पत्नी को छोड़कर स्वयं से विवाह करने का दबाव डाला। विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी दी गई। इसी तनाव और आक्रोश में आकर आरोपी ने हत्या को अंजाम दे दिया।

पुलिस के अनुसार, 14 मई को ग्राम भतोड़िया खुर्द में हरीश साहू के खेत में एक महिला का शव मिलने की सूचना डायल 100 पर प्राप्त हुई थी। मृतका की पहचान सुमरती पति स्व. बंशीलाल दर्शमा (उम्र 45 वर्ष), निवासी पटेलीखेड़ा के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मंगल सिंह ने शव की सूचना दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी महेन्द्र शाक्य के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। जांच में संदेह के आधार पर चन्नूलाल पिता कुंवर सिंह शीलू (उम्र 25 वर्ष), निवासी भतोड़िया खुर्द को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि मृतिका उसकी मौसेरी सास थी। उसने बताया कि मृतिका बार-बार दबाव बना रही थी कि वह अपनी पत्नी को छोड़कर उससे विवाह कर ले। ऐसा न करने पर बदनाम करने की धमकी दी गई थी। इससे परेशान होकर आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567