Home CITY NEWS ट्रांसफर के बाद साहब के घर में लग रहा दरबार

ट्रांसफर के बाद साहब के घर में लग रहा दरबार

फाइल निपटाने चल रहा घर में खेल, साहब यूहीं नहीं करोड़ पति बने !

छिंदवाड़ा (लगी क्या)।– जनपद पंचायत छिंदवाड़ा कार्यालय में पदस्थ एक छोटे अधिकारी, जिन्हें हाल ही में स्थानांतरित किया गया है, अब भी पद का प्रभाव छोड़ने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, तबादले के बाद संबंधित अधिकारी को कार्यालय से तत्काल रिलीव भी कर दिया गया, इसके बावजूद उनका ‘शासन’ अब भी जारी है – बस स्थान बदल गया है।

जानकारी के अनुसार, अब जनपद पंचायत के कर्मचारी छोटे साहब के घर बुलाए जा रहे हैं, जहां फाइलें कंप्लीट करवाई जा रही हैं। यह सिलसिला सिर्फ दस्तावेज़ी काम तक सीमित नहीं है, बल्कि कर्मियों से व्यक्तिगत सेवा करवाने और फाइलों की मंजूरी के बदले ‘चढ़ावे’ की मांग भी की जा रही है।

स्थानीय लोगों और पंचायत कर्मियों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर साहब किस अधिकार से तबादले के बाद भी इस प्रकार से काम करवा रहे हैं? यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या प्रशासन इस पर जानबूझकर चुप्पी साधे हुए है?

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

यह पूरा घटनाक्रम न सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्था की धज्जियां उड़ाता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि तबादले जैसे निर्णय भी कुछ अधिकारियों के लिए औपचारिकता मात्र बन कर रह गए हैं।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567