Home CITY NEWS “तुम मुझे खाना ऑर्डर दो, मैं तुम्हें सैर कराऊं”…

“तुम मुझे खाना ऑर्डर दो, मैं तुम्हें सैर कराऊं”…

सरकारी कर्मचारियों की तिरुपति यात्रा पर सवाल, पहले भी हो चुकी है कई यात्राएं

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। सरकारी विभाग के एक बड़े हिस्से में अब “खाना-सैर” का नया फॉर्मूला चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, शहर के एक होटल संचालक विभाग के करीब एक दर्जन कर्मचारियों को तिरुपति बालाजी मंदिर की सैर पर लेकर रवाना हुए।

बताया जा रहा है कि यही वे कर्मचारी हैं जिनकी सिफारिश पर विभागीय कार्यालयों में उक्त होटल से नियमित रूप से भोजन और नाश्ते के ऑर्डर दिए जाते रहे हैं। कुछ माह पूर्व इसी होटल के द्वारा दूषित भोजन परोसे जाने की शिकायत भी सामने आई थी, लेकिन मामला दबा दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, शिकायत को रफा-दफा करने और संबंध मजबूत बनाए रखने के लिए होटल संचालक ने इन कर्मचारियों को “धार्मिक यात्रा” के नाम पर तिरुपति ले जाने का इंतजाम किया है। इस पूरे घटनाक्रम ने विभागीय कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं ? क्या यह आस्था की यात्रा है या फिर उपकृत करने का तरीका?

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567