दो नई चमचमाती कारें बढ़ा रही हैं बंगले की शान
छिंदवाड़ा (लगी क्या)। नगर निगम के साहब इन दिनों सुर्खियों में हैं। वजह भी खास है — उनके सरकारी बंगले पर दो नई चमचमाती कारों की मौजूदगी। अब शहरभर में चर्चा है कि आखिर यह “वाहन प्रेम” है या “ठेकेदार प्रेम” का नतीजा?
कार्यालय से लेकर राजनीतिक गलियारों तक सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अचानक साहब के पास इतनी आर्थिक समृद्धि कहां से आई? सूत्रों का कहना है कि दोनों कारें निगम के चर्चित ठेकेदार के नाम पर खरीदी गई हैं, जिससे निगम के अंदर और बाहर दोनों जगह तरह-तरह की चर्चाएँ गर्म हैं।
नगर निगम के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, यह मामला केवल साहब के “शौक” का नहीं बल्कि ठेकेदार से “संबंधों की गहराई” का है। जो कई मामलों को लेकर हमेशा चर्चाओं का विषय बना रहा है।अब देखना यह है कि इस पूरे प्रकरण की जांच होती है या यह भी बाकी मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





