Home Uncategorized छात्रावास के बच्चों ने थामा झाड़ू, फावड़ा और शुरू कर दी सफाई

छात्रावास के बच्चों ने थामा झाड़ू, फावड़ा और शुरू कर दी सफाई

छात्रावास में नहीं थम रहा बच्चों से काम करवाने का सिलसिला

छिंदवाड़ा – जनजाति कार्य विभाग के अंतर्गत आने वाले छात्रावास में बच्चों से काम कराया जाता है। इस बात की पुष्टि आज एक बार फिर उस समय हुई जब मानसरोवर कांप्लेक्स के पीछे स्थित आदिवासी छात्रावास के बच्चों से स्वच्छता पखवाड़े के तहत काम करवाया जा रहा था। जहां बकायदा बच्चों के हाथों में झाड़ू दिखाई दी तो वहीं फावड़े से मिट्टी साफ करते हुए बच्चे नजर आ रहे हैं। हालांकि बच्चों के द्वारा की जाने वाली साफ सफाई का वीडियो वायरल भी हुआ है। मामले में अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर एक बार फिर प्रश्न चिन्ह लग गया।
दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र से आकर आदिवासी छात्रावास में रहने वाले बच्चे पढ़ाई कम और छात्रावास के काम ज्यादा कर रहे हैं। जिसको लेकर कई बार यह मामला सुर्खियां में भी बना रहता है। इसके बाद भी अधिकारी कुंभ करनी नींद से नहीं जागे और न हीं उन्होंने किसी भी छात्रावास एवं आश्रम के अधीक्षक पर कार्रवाई करने में रुचि दिखाई। ऐसा ही एक मामला सोमवार की शाम को वायरल हुए वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है। जहा मानसरोवर कांप्लेक्स के पीछे स्थित छात्रावास के स्टाफ द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर परिसर की साफ सफाई कराई जा रही है। साफ सफाई के दौरान स्कूली बच्चों के हाथों में झाड़ू और फावड़ा दिखाई दे रहा है। बच्चों के द्वारा पूरे परिसर को साफ किया जा रहा है। यहां पहला मामला नहीं बल्कि इससे पहले भी कई बार छात्रावास और आश्रम के अधीक्षकों द्वारा इस तरह की कार्य प्रणाली को अंजाम दिया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में है बुरे हाल –
जनजाति कार्य विभाग द्वारा संचालित होने वाले आश्रम और छात्रावासों के ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत बुरे हाल है। वहां पर स्टाफ मौजूद होने के बाद भी बच्चों से कार्य करवाया जाता है। साथ ही मिलने वाला भोजन भी स्वादिष्ट नहीं होता। जिसको लेकर भी कई बार शिकवा शिकायतों का दौरा सामने आता रहा है। लेकिन इसके बाद भी अधिकारी इन सब मामलों से बचते चले आ रहे हैं।

जरा हट के…

रिपोर्ट…

प्रवीण काटकर

9424300567