टीसी देने के लिए ₹15000 मांगने का आरोप, बच्चों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़
,अभिभावको से दुर्व्यवहार
छिंदवाड़ा (लगी क्या)। नागपुर रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर स्कूल की प्राचार्य पर छात्रों के अभिभावकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि स्कूल की संपूर्ण वार्षिक फीस जमा होने के बावजूद अब टच स्क्रीन प्रणाली या अन्य गैर-शैक्षणिक सुविधाओं के नाम पर ₹15,000 की अतिरिक्त मांग की जा रही है, जो कि पूरी तरह अवैध और मनमानी है।
अभिभावकों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस मांग पर आपत्ति जताई और प्राचार्य से संवाद करना चाहा, तो उन्हें उचित जवाब नहीं मिला। प्राचार्य का व्यवहार अभिभावकों के प्रति अपमानजनक बताया गया है, जिससे अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है।
अभिभावक शोभा ने बताया कि, “हमने समय पर फीस दी है, लेकिन अब स्कूल अलग-अलग बहानों से पैसे वसूल रहा है। हमने जब अपने बालक की टी सी मांगी तो हमसे 15000 रुपए की अवैध मांग की गई। प्राचार्य सुश्री श्रद्धा त्रिपाठी से बात करने गए तो उन्होंने बात तक करना मुनासिब नहीं समझा। क्या यही शिक्षा का स्तर है?”
इस मामले ने शिक्षा के निजीकरण और स्कूलों की मनमानी फीस वसूली को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन जल्द ही इस मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) से करने की तैयारी में हैं।
क्या कहता है शिक्षा विभाग?
शिक्षा विभाग की ओर से अभी इस विषय पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यदि शिकायत दर्ज होती है, तो नियमानुसार जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी
जरा हट के…
प्रवीण काटकर
9424300567





