सांसद अपने चौथे संकल्प को पूरा करने के लिए 26 जून से शुरू करेंगे 13 दिन की पदयात्रा
सांसद ने इसके पूर्व पहले संकल्प में जामसांवली तक 61 किमी, दूसरे संकल्प में महादेव तक 34 किमी एवं तीसरे संकल्प में रामेश्वर धाम 22 किमी तक की थी पदयात्रा
छिन्दवाड़ा (लगी क्या)। छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा के निवासियों की सुख समृद्धि और शांति के लिए सांसद बंटी विवेक साहू छिन्दवाड़ा से पांढुर्णा होते हुए खंडवा तक पौने चार सौ किलोमीटर की पदयात्रा करेंगें। सांसद अपने चौथे संकल्प को पूरा करने के लिए 26 जून से 13 दिन की पदयात्रा शुरू करेंगे। इस 13 दिवसीय पदयात्रा के दौरान सांसद श्री साहू बारिश के मौसम में पचासों गांव एवं घने जंगलों से होते हुए अपने दृढ़ संकल्प के साथ इस पदयात्रा को पूरा करेंगें।
सांसद ने इसके पूर्व उनके पहले संकल्प में छिन्दवाड़ा से जामसांवली तक 61 किमी, दूसरे संकल्प में भूराभगत से महादेव मंदिर तक 17 किमी की चढ़ाई एवं 17 किमी की वापसी कुल 34 किमी एवं तीसरे संकल्प में छिन्दवाड़ा से सिहोरामाल में स्थित रामेश्वर धाम 22 किमी तक पदयात्रा की थी। इन पदयात्राओं में भी सांसद श्री साहू ने जिलेवासियों के लिए सुख समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की थी।
सांसद श्री साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत छिन्दवाड़ा से जुन्नारदेव एवं सिंगोड़ी के गावों में करीब 125 किमी की पदयात्रा करते हुए ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनते हुए उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी दी थी। सांसद छिन्दवाड़ा से खंडवा तक की पदयात्रा के पूर्व 26 जून को उनके निजनिवास के सामने स्थित हनुमान मंदिर से खंडवा दादाजी दरबार में भेंट करने के लिए ले जाये जा रहे निशान की विधि विधान से पूजा अर्चना करेंगे। वे इस निशान को धारण कर अपनी पदयात्रा की शुरूआत करेंगे।
13 दिन की पदयात्रा का विवरण
सांसद बंटी विवेक साहू 26 जून से अपनी 13 दिवसीय पदयात्रा की शुरूआत करेंगे। इस दौरान वे 26 जून को प्रातः 9ः30 बजे पदयात्रा की शुरूआत करेंगे। यह पदयात्रा पहले दिन ग्राम गुरैया, रोहना कला, रोहना दाना ,बिदरई सटोटी जोड, भुताई, बाडीवाडा जोड, भैरापुर, पोनार होते हुए सांवरी बाजार पहुंचेगी, सांवरी बाजार में रात्रि विश्राम रहेगा।
दूसरे दिन 27 जून को सांवरी बाजार से पदयात्रा का प्रारंभ होगा जो कि टेमनी, जुनापानी, बंजारीमाई, प्रधानघोगरी, लावाघोगरी, चुड़ाबोह, मैनीखापा जोड, लोनादेवी, कोडिया, सिलाई दाना होते हुए पाठई पहुंचेगी, पाठई में रात्रि विश्राम रहेगा।
28 जून को पाठई से पदयात्रा प्रारंभ होगी जो कि सोनपठार, दोलनखापा, पठारा, पिटेर रैयत, पौनार, बंधान, नानंदवाडी होते हुए अम्वाडा पहुंचेगी, अम्बाड़ा में रात्रि विश्राम रहेगा।
29 जून को अम्बाड़ा से पदयात्रा का प्रारंभ होगा जो कि मोरगोंदी, लेनडोरी, कामठी कला, उगरी, जुनेवानी, सावरगांव होते हुए पांढुर्णा पहुंचेगी, पांढुर्णा में रात्रि विश्राम रहेगा।
30 जून को पांढुर्णा से पदयात्रा का प्रारंभ होगा जो कि भन्दार गोदी, देवखापा, खेड़ीकला, तिगांव, मोही होते हुए चिचंडा पहुंचेगी, चिचंडा में रात्रि विश्राम रहेगा।
एक जुलाई को चिचंडा से पदयात्रा का प्रारंभ होगा। चिचंडा से मुलताई होते हुए पदयात्रा सुसन्द्रा बेरियर पहुंचेगी, सुसन्द्र बेरियर के पास रात्रि विश्राम रहेगा।
2 जुलाई को सुसन्द्रा से पदयात्रा का शुभारंभ होगा जो कि साई खंडारा होते हुए बैतूल पहुंचेगी। बैतूल में रात्रि विश्राम रहेगा।
3 जुलाई को बैतूल से पदयात्रा का शुभारंभ होगा, पदयात्रा बैतूल से प्रारंभ होकर देवगांव होते हुए चिखली पहुंचेगी। चिखली में रात्रि विश्राम रहेगा।
4 जुलाई को चिखली से पदयात्रा का शुभारंभ होगा। पदयात्रा चिखली से नांदा होते हुए चिल्लौर पहुंचेगी। चिल्लौर मे रात्रि विश्राम रहेगा।
5 जुलाई को चिल्लौर से पदयात्रा का शुभारंभ होगा जो कि चिल्लौर से प्रारंभ होकर बेहड़ा होते हुए काली घोड़ी आश्रम पहुंचेगी, काली घोड़ी आश्रम में रात्रि विश्राम रहेगा।
6 जुलाई को काली घोड़ी आश्रम जिला खंडवा से पदयात्रा का शुभारंभ होगा। पदयात्रा काली घोड़ी आश्रम से प्रारंभ होकर रोशनी होते हुए फेफरी सरकार पहुंचेगी। ग्राम फेफरी सरकार में रात्रि विश्राम रहेगा।
7 जुलाई को फेफरी सरकार से पदयात्रा का शुभारंभ होगा जो कि आशापुर होते हुए खेड़ी पहुंचेगी, खेड़ी में रात्रि विश्राम रहेगा।
पदयात्रा के अंतिम दिन 8 जुलाई को खेड़ी से पदयात्रा की शुरूआत होगी जो कि अमलपुरा होते हुए दादाजी दरबार खंडवा पहुंचेगी।
प्रवीण काटकर
9424300567





