छिंदवाड़ा (लगी क्या)। सावन माह के पावन अवसर पर पूर्व सांसद नकुल नाथ ने शहर के प्रसिद्ध पातालेश्वर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अभिषेक किया। उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर जिले के नागरिकों की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
पूजन के पश्चात पत्रकारों से चर्चा करते हुए नकुल नाथ ने कहा, “सावन के इस पवित्र माह में छिंदवाड़ा आना हुआ और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पातालेश्वर धाम में माथा टेककर क्षेत्रवासियों के कल्याण की प्रार्थना की है।”
इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली और कई स्थानीय नागरिकों ने भी पूर्व सांसद के साथ दर्शन लाभ लिया।
जरा हट के …
प्रवीण काटकर
9424300567





