Home CITY NEWS महर्षि विद्या मंदिर स्कूल की प्राचार्य का नया कारनामा: टीसी देने से...

महर्षि विद्या मंदिर स्कूल की प्राचार्य का नया कारनामा: टीसी देने से पहले मांगे 22 हजार रुपए

सीएम हेल्पलाइन में हुई शिकायत, जल्द ही कठोर कार्रवाई के आसार

स्कूल के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही प्राचार्य !

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। महर्षि विद्या मंदिर स्कूल, छिंदवाड़ा की प्राचार्य एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। इस बार आरोप है कि एक छात्रा के टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) के बदले 22 हजार रुपये की अवैध मांग की गई।

छात्रा की माता श्रीमती संध्या रैकवार ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी बेटी की स्कूल उपस्थिति न होने के कारण स्कूल से टीसी के लिए आवेदन किया था क्योंकि स्कूल में छात्रों की संख्या पर्याप्त न होने के कारण क्लासेस नहीं लग रही थी लेकिन स्कूल प्रबंधन की ओर से कहा गया कि पहले 22 हजार रुपये जमा करें, तभी टीसी दी जाएगी। परिजन का कहना है कि बच्ची 11 वी में होने ओर स्कूल में उस कक्षा में बच्चे न होने के कारण बच्ची कई दिनों से स्कूल नहीं गई, जिस कारण बच्ची को स्कूल से निकालने के लिए उनके द्वारा टी सी की मांग की गई, ऐसे में इतनी बड़ी राशि की मांग अनुचित है। समय पर टीसी न देने के कारण बच्ची का दूसरे स्कूल में एडमिशन नहीं हो पाएगा। जिससे बच्ची का भविष्य भी खराब होगा।

जारी है बच्चों का पलायन –

इन्ही अव्यवस्थाओं के चलते विद्यालय से बच्चों का पलायन लगातार जारी है। जिसका मुख्य कारण स्कूल की प्राचार्य का रवैया है। जिस पर राष्ट्रीय प्रबंधन को शीघ्र संज्ञान लेना होगा। अन्यथा वो दिन दूर नही जब जिले मे सिर्फ महर्षि का नाम और विद्यालय की इमारत रह जाएगी ।

अभिभावक ने इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन, जिला शिक्षा अधिकारी और अन्य संबंधित विभागों में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसके बावजूद, अब तक स्कूल प्रबंधन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

स्थानीय नागरिकों और शिक्षा से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है जब स्कूल प्राचार्य के खिलाफ इस तरह की शिकायत सामने आई हो। प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

इस पूरे मामले ने शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं पालकों द्वारा टीसी मांगने पर प्राचार्य द्वारा उन्हें अपने प्रशासनिक और राजनीतिक संबंधों की धौंस बताकर धमकाया जाता है ।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567