Home CITY NEWS मौन स्वीकृति पर मुरम की खुली लूट: दीपक-पाल की जोड़ी ने फिर...

मौन स्वीकृति पर मुरम की खुली लूट: दीपक-पाल की जोड़ी ने फिर किया कारनामा, विभाग बना मूकदर्शक

Oplus_131072

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। खनिज विभाग की निष्क्रियता और मौन स्वीकृति से एक बार फिर अवैध मुरम उत्खनन का बड़ा मामला सामने आया है। चर्चित खनिज माफिया दीपक और पाल की जोड़ी ने गुरैया से पोआमा के बीच हजारों घन मीटर मुरम की चोरी को अंजाम देना शुरू कर दिया है। यह सारा खेल रात के अंधेरे में मशीनों के जरिए किया जा रहा है और मुरम को डंपरों में भरकर खुलेआम परिवहन किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, समतलीकरण के नाम पर आवेदन विभाग में प्रस्तुत किया गया है। विभागीय स्वीकृति सिर्फ समतलीकरण के लिए दी गई लेकिन समतलीकरण की आड में उत्खनन कार्य शुरू कर दिया गया। यह अवैध कार्य खनिज विभाग के निरीक्षक की मौन सहमति से हो रहा है, ऐसा आरोप विभाग से जुड़े सूत्रों का है।

गौरतलब है कि दीपक और पाल पूर्व में भी इस तरह के मामलों में लिप्त रहे हैं, लेकिन हर बार कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर मामला दबा दिया जाता है। यह दर्शाता है कि खनिज विभाग में भ्रष्टाचार और मिलीभगत किस हद तक व्याप्त है।

जब खनिज संसाधनों की इस तरह खुलेआम लूट होती है और जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने रहते हैं, तो इससे शासन की साख पर सवाल उठना लाजमी है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567