Home CITY NEWS कलेक्टर के आदेश की अवहेलना भारी पड़ी

कलेक्टर के आदेश की अवहेलना भारी पड़ी


अतिक्रमण प्रभारी सहायक आयुक्त पर गिरी गाज

छिंदवाड़ा (लगी क्या)। नगर पालिका निगम छिंदवाड़ा में सहायक आयुक्त के पद पर पदस्थ एक महिला अधिकारी को कलेक्टर के आदेशों की अवहेलना करना महंगा पड़ गया। शहर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर कलेक्टर द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन संबंधित अधिकारी ने निर्देशों का पालन नहीं किया। इस पर नाराज होकर कलेक्टर ने न सिर्फ उनका अतिक्रमण प्रभारी का प्रभार वापस लेने के निर्देश दिए, बल्कि उन्हें प्रभाव क्षेत्र से भी हटाने का आदेश दिया।

सूत्रों के अनुसार, उक्त महिला अधिकारी कुछ माह पूर्व तबादले पर छिंदवाड़ा आई थीं और उन्हें अतिक्रमण प्रभारी बनाया गया था। प्रभार संभालने के बाद से ही वे चर्चा में रहीं। हाल ही में जब कलेक्टर ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए, तब भी अधिकारी द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

इस लापरवाही से नाराज कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया कि सहायक आयुक्त से अतिक्रमण प्रभार तत्काल वापस लिया जाए। आदेश का पालन करते हुए निगम आयुक्त ने उन्हें ‘कुकड़ा जगत’ क्षेत्र का जोन प्रभारी नियुक्त किया, लेकिन वहां से भी कुछ ही समय बाद उन्हें हटा दिया गया।

वाहन छीना, पैदल हुई मैडम –
लगातार कार्य में बरती जा रही लापरवाही से नाराज होकर निगम आयुक्त ने सहायक आयुक्त का वाहन तक छीन लिया। वाहन छीने जाने के बाद मैडम अब पैदल हो गई है, इतना ही नहीं उन्हें एक छोटे से जोन का प्रभारी बनाकर बैठा दिया गया है।

जरा हट के…

प्रवीण काटकर

9424300567